पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मित्र अधिकारियों की शिकायत को लेकर कलेक्टर से मिले

मित्र अधिकारियों की शिकायत को लेकर कलेक्टर से मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| मित्रसोसायटी के अधिकारियों द्वारा आए दिन परेशान किए जाने सहित नए कियोस्क जारी करने के एवज में कमीशन की मांग करने की शिकायत को लेकर मंगलवार को शहर के मित्र कियोस्क संचालक जिला कलेक्टर एमपी स्वामी से मिले। मित्र कियोस्क संचालकों ने बताया कि विभाग के अधिकारी कियोस्क जारी करने के लिए कमीशन राशि मांगते हैं। अधिकारी कियोस्क संचालकों से अलग-अलग फार्म भरवाने के नाम पर कमीशन मांगते हैं। कियोस्क धारकों ने 2 हजार और 5 हजार रुपए नए कियोस्क जारी करने के एवज में मांगे जाने की शिकायत भी की। इनका कहना था कि अधिकारी पहले निरीक्षण करते हैं और बाद में ऑफिस आने के लिए कहते हैं और अपनी डिमांड रखते हैं। इनका कहना था कि राज्य सरकार ने सर्विस के लिए रेट तय की हुई है, इसमें स्पष्ट किया हुआ है कि दस्तावेज स्केन करने और डाउनलोड करने के लिए 5 रुपए चार्ज किए जाएंगे। इस दौरान कियोस्क संचालक वरियाम सिंह, चांद यादव, कपिल, राकेश जैन, सुनील सैनी आिद संचालक मौजूद थे।