पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं को बताया कैसे दें साक्षात्कार

छात्राओं को बताया कैसे दें साक्षात्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| गौरीदेवीराजकीय महिला कॉलेज में मंगलवार को युवा विकास केंद्र के तहत हाउ टू हंट फॉर जॉब एवं वॉट एन एम्पलॉयर नीड्स विषय पर व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की निधि वशिष्ठ थी। निधि ने व्याख्यान में रोजगार के लिए तकनीकी योग्यता के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल की महत्ता बताई और साक्षात्कार के लिए आत्मविश्वास, विषय का संपूर्ण ज्ञान, भाषा शैली सहित कई बिंदुओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से समझाया। इस दौरान प्राचार्य ज्योति सिन्हा, उपाचार्य डॉ. एस एस शर्मा सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन संयोजक सरिता जैन ने किया।

अलवर. जीडी कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करती मुख्य वक्ता निधि वशिष्ठ।