छात्रवृति को लेकर प्रदर्शन
अलवर| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने ओबीसी की छात्रवृति बंद करने का विरोध जताया गया। हर्ष यादव ने बताया कि सरकार ने इस वर्ष से बिना किसी कारण ओबीसी की छात्रवृति बंद कर दी। छात्रवृति नहीं मिलने के कारण गरीब छात्र-छात्राओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। छात्रों का कहना था कि सरकार ने यदि मांग नहीं मानी तो आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस दौरान विमल, गगन, सुनील चौधरी, मनोज चौधरी, महेश यादव सहित कई छात्र मौजूद रहे।
अलवर. ओबीसी की छात्रवृति को लेकर कलेक्टर ज्ञापन देने पहुंचे एबीवीपी के छात्र।