- Hindi News
- बुखार से युवती की मौत, मां को डेंगू स्क्रब टाइफस
बुखार से युवती की मौत, मां को डेंगू स्क्रब टाइफस
शहरके तीजकी रोड पर एक युवती की बुखार से मौत हो गई, जबकि उसकी मां को डेंगू और स्क्रब टाइफस पॉजीटिव है और उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीजकी रोड निवासी तारा (21) पुत्री छोटेलाल सैनी पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों के अनुसार तारा को बुखार होने पर आसपास के मेडिकल स्टोर से बुखार की दवा देते रहे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर सोमवार सुबह राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसके फेंफड़ों में अधिक संक्रमण होने के कारण इसे जयपुर रैफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे सोमवार रात को ही जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के पास जांच रिपोर्ट नहीं होने से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवती ने इसी साल बीएड की है। युवती की मां बसंती देवी (45) भी चार-पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। उसे भी परिजन बिना चिकित्सा परामर्श के आसपास के मेडिकल स्टोर से दवा देते रहे, लेकिन मंगलवार को हालत गंभीर होने पर उसे सोलंकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में अस्पताल प्रशासन ने महिला को डेंगू और स्क्रब टाइफस की पुष्टि की है। महिला को फेफड़ों में भी अधिक संक्रमण बताया गया है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सागरमें डूबने से हुई थी पिता की मौत
युवतीतारा के पिता छोटेलाल सैनी की मौत भी सात-आठ साल पहले सागर में डूबने से हुई थी। परिजनों ने बताया कि छोटेलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी सागर में डूबकर मौत हो गई। उसका सागर में तैरता हुआ शव मिला था, जिसकी पहचान छोटेलाल के रूप में हुई।