- Hindi News
- साढ़े आठ सौ बच्चों ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन
साढ़े आठ सौ बच्चों ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन
अलवर| खंडेलवालउच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे जिला स्तरीय विज्ञान मेले में मंगलवार को शिक्षकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मेला समन्वयक राजेश मुखीजा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए लोकनृत्य और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लोकनृत्य में 22 और वाद-विवाद में 47 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान खंडेलवाल शिक्षा समिति अध्यक्ष राकेश रावत ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के मॉडल्स की सराहना की। मंगलवार को करीब 870 बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निदेशक मोहनलाल गुप्ता और प्रिंसिपल मुकेश सैनी ने मॉडल्स का अवलोकन किया और जानकारी ली। मेला समन्वयक के अनुसार रोल प्ले में राबामावि बहरोड़ और लोकनृत्य में राबाउमावि बहादुरपुर विजेता रहे। बुधवार को क्विज लिखित प्रतियोगिता, शिक्षक सेमिनार और छात्र सेमिनार प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।