पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िक्रकेट में कला कॉलेज के सामने बीबीरानी की टीम ढेर

िक्रकेट में कला कॉलेज के सामने बीबीरानी की टीम ढेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| राजस्थानयूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन बुधवार को कॉलेज शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. सरबन सिंह ने किया। कला कॉलेज मैदान पर हुए राजकीय कला कॉलेज अलवर और राजकीय कॉलेज बीबीरानी के मुकाबले में कला कॉलेज 25 रनों से विजेता रही। कला कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 110 रन बनाए। जवाब में बीबीरानी कॉलेज की टीम 85 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। कला कॉलेज की ओर से रजत यादव ने 3 और अमित, प्रवीण, धर्मेंद्र मीणा ने दो-दो विकेट लिए। खेल अधिकारी सतीश चौधरी ने बताया कि स्टेनी मैमोरियल कॉलेज ने भवन्स कॉलेज को 51 रनों से हराया। भवानी निकेतन जयपुर ने साबू कॉलेज पिलानी को 6 विकेट से हराया। एस के कॉलेज सीकर ने सेठ मोतीलाल कॉलेज झूंझुनू को 5 विकेट से हराया। राजकीय पीजी कॉलेज कालाडेरा ने सुबोध कॉमर्स कॉलेज जयपुर को 10 रन से हराया। पीजी कॉलेज किशनगढ़ बास ने राजर्षि कॉलेज को 47 रनों से हराया। आर्य पीजी कॉलेज सिंघाना ने राजस्थान कॉलेज चिड़ावा को 52 रनों से हराया। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज श्रीमाधोपुर ने विनायक पीजी कॉलेज चौमूं को रोमांचक मैच में 10 रनों से हराया। राजकीय कॉलेज थानागाजी ने राजकीय कॉलेज दौसा पर जीत दर्ज की। पोद्दार कॉलेज नवलगढ़ ने नीमकाथाना को 103 रनों से हराया।