भगत सिंह के जन्म दिवस पर गोष्ठी 27 को
अलवर| राजकीयकला कॉलेज में छात्रसंघ के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगतसिंह के 108वें जन्म दिवस पर सुबह 11 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अमरा राम होंगे और विशिष्ट अतिथि एसएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आबिद हुसैन होंगे।