अलवर। शहर के मोती डूंगरी स्थित एसबीआई की फूलबाग शाखा में गुरूवार रात करीब पौने दस बजे सिक्योरिटी अलार्म बज गया। अलार्म बजने पर विधायक बनवारी लाल सिंघल और आसपास के लाेग घरो से बाहर निकले। जिसकी सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी गई। मौके पर आई थाना पुलिस ने इसकी सूचना बैंक प्रशासन को दी। बैंक प्रबंधन के आने के बाद भी अलार्म लगातार बजता रहा। जिसके बाद मैनेजर ने तकनीकी स्टाफ से फोन पर बात करके अलार्म का स्विच ऑफ करवाया।
गार्ड, रोशनी- अलार्म बजने के बाद आसपास के लोग सतर्क हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आए अरावली विहार थाना प्रभारी मुकेश कानूनगो ने बताया कि बैंक में सुरक्षा के लिहाज से कोई गार्ड नहीं लगाया गया था। साथ ही कैम्पस में लाइट नहीं होने के कारण अंधेरा था। जिसके लिए बैंक प्रबंधन को निर्देश दिए गए। विधायक बनवारी लाल सिंघल भी अलार्म की आवाज सुनकर पास ही अपने निवास से आए।
विधायक ने बताया कि बैंक मे सुरक्षा के इंतजाम अपर्याप्त है और रात के समय लाईट का अभाव हैं। जांच के बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि बैंक मे इन दिनाे मेंटेनेंस का काम चल रहा है इसके चलते किसी तकनीकी फाल्ट से अलार्म बज गया।
अलवर. अलार्म के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।