रिटायरिंग रूम की आॅनलाइन बुकिंग शुरू
अलवर. गुरुवारसे रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम की ऑन लाइन बुकिंग शुरू हो गई है। यात्री देश के 131 रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग की ऑन लाइन बुकिंग करा सकेंगे। इनमें राजस्थान के अलवर सहित 10 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। यात्री रेलवे स्टेशन के पूछताछ कक्ष कार्यालय पर जाकर या आईआरसीटीसी की साइड पर डेबिट कार्ड के जरिए ऑन लाइन रिटायरिंग रूम की बुकिंग करा सकता है। अलवर स्टेशन से पहली ऑन लाइन बुकिंग जयपुर के लिए की गई।