पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आग से 250 मन कड़बी जली

आग से 250 मन कड़बी जली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर. क्षेत्रके गांव मुड़ियाखेड़ा में आग लगने से करीब 250 मन कड़बी जलकर राख हो गई। गांव के जितेंद्र यादव ने बताया कि सुरेश कुमार ने करीब 150 मन, अशोक ने करीब 50 मन हरिसिंह ने भी 50 मन कड़बी जगह खाली होने के कारण रख रखी थी। कड़बी में दोपहर को अचानक आग लग गई थी। ग्रामवासियों ने पानी आदि से आग बुझाने की भी कोशिश की, लेकिन जब तक इसे बुझाते तब तक ये सारी कड़बी जल चुकी थी।