पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशुपालन उन्नत खेती के सीखे गुर

पशुपालन उन्नत खेती के सीखे गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां. कृषिविभाग की आत्मा योजना के तहत सेामवार को गंडाला गांव स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को उन्नत उत्पाद के लिए विशेषज्ञों ने जानकारी दी। गोष्ठी में मृदा विशेषज्ञ सुरेंद्र पाल यादव ने अच्छी फसल पाने के लिए किसानों को मिट्टी पानी जांच कराने को कहा पौधे के वृद्धि के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी। पशु चिकित्सक डाॅ . विजय अग्रवाल ने पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारियों के लक्षण उनके बचाव के उपायों की जानकारी दी और राज्य सरकार की निशुल्क दवा योजना का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर उद्यान विशेषज्ञ पीसी गठवाल, विस्तार शिक्षा विशेषज्ञ संदीप रस्तोगी, कृषि अधिकारी ओमप्रकाश गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी दयानंद निभोरिया, डाॅ . हनुमान प्रसाद, रंजना चौधरी ने किसानों को जानकारी दी।