- Hindi News
- तीन निजी हॉस्पिटलों में बीपीएल को निशुल्क इलाज
तीन निजी हॉस्पिटलों में बीपीएल को निशुल्क इलाज
सरकारकी ओर से रियायती भूमि पर निर्मित तीन निजी अस्पतालों में बीपीएल एवं गरीब रोगियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गरीब रोगियों की सुविधा के लिए जिले के चार अस्पतालों में रोगी मित्र लगाए गए हैं। ये अस्पताल राज्य कर्मचारियों को इलाज कराने के लिए भी अधिकृत हैं। जिले में रियायती दर पर आवंटित भूमि पर चार अस्पताल बने हुए हैं, जिनमें मित्तल हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, सोलंकी हॉस्पिटल अलवर शहर में हैं और कैलाश हॉस्पिटल बहरोड़ में है। फिलहाल लाइफ लाइन हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाएं बंद हैं। लेकिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन सभी हॉस्पिटल में गरीब रोगियों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिलाने और उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर्स तक जाने में मदद करने के लिए रोगी मित्र नियुक्त कर दिए हैं। लाइफ लाइन हॉस्पिटल के लिए नियुक्त रोगी मित्र को वापस निदेशालय भेज दिया जाएगा, जबकि तीन रोगी मित्रों को शीघ्र ड्यूटी ज्वाइन कराई जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सोमवार को निदेशालय के आदेश प्राप्त हो चुके हैं।
राज्य के 53 हॉस्पिटल में गरीब रोगियों की सुविधा के लिए रोगी मित्र लगाए गए हैं। इनमें अजमेर, जोधपुर और सीकर में दो-दो, बीकानेर और सिरोही में एक-एक, अलवर में चार, भीलवाड़ा में तीन, जयपुर में 26, कोटा में पांच और उदयपुर में सात रोगी मित्र लगाए गए हैं। ये सभी हॉस्पिटल रियायती दर पर आवंटित भूमि पर निर्मित हैं।
^रोगीमित्रों की नियुक्ति निदेशालय से की गई है। इस संबंध में सोमवार को आदेश प्राप्त हुए हैं। इससे गरीब रोगियों को पंजीकृत तीन हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसमें रोगी मित्र उनकी मदद करेंगे। लाइफ लाइन हॉस्पिटल में चिकित्सा सेवाएं बंद हैं। इस कारण वहां नियुक्त रोगी मित्र को वापस निदेशालय भेज दिया जाएगा। डॉ.आर के मीणा, सीएमएचओअलवर
राज्य में 53 हॉस्पिटल में रोगी मित्र की सुविधा
रियायती दर की भूमि पर बने हॉस्पिटलों को दिए सरकार ने निर्देश, विभाग ने रोगी मित्र लगाए
सुिवधा