विकास के लिए धन की कमी नहीं
कोटकासिम. क्षेत्रीयविधायक रामहेत यादव ने सोमवार को कोटकासिम क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि विकास ही प्राथमिकता हैं। विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक यादव ने माजरी, नसोपुर, बूढ़ीबावल गावों में सीसी सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप प्रधान कोटकासिम एडवोकेट सुधीर राव, महामंत्री रामनिवास यादव, सरपंच पूजा यादव, किसान नेता हमीर सिंह, डॉ. सुंदरसिंह, विजय चौधरी आदि मौजूद थे।