पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात के मुकाबले दिन में सर्दी का असर घटा

रात के मुकाबले दिन में सर्दी का असर घटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें रात के मुकाबले अब दिन में सर्दी का असर घट गया है। बुधवार को भी धूप में तेजी रही, लेकिन शाम को बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24 डिग्री न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांवा कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री 5.2 न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में सुबह हल्के बादल थे और ठंडी हवा चलने से सर्दी थी। सुबह 8 बजे के करीब मौसम साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी होती गई। दोपहर 2 बजे पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप में तेजी होने के कारण अधिक देर तक सहन नहीं हो रही थी, लेकिन शाम होने पर सर्दी का असर फिर बढ़ता गया।