गुरुमुख सम्मेलन आज से
13फरवरी को प्रतापबंध स्थित समाधि साहिब पर कार्यक्रम होगा। वहां शबद कीर्तन होगा और गुरुमुख सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए संतरेन डॉ. हरभजन शाह सिंघ महाराज पूर्वजों से आशीर्वाद लेंगे। गुरुमुख सम्मेलन स्थल मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारे में 15 फरवरी से होने वाले कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 15 से 17 फरवरी तक होने वाले अखंड शबद कीर्तन, प्रवचन 17 फरवरी को आनंद कारज में आने वाली संगत के लिए पांडाल तैयार हो गया। वाहन पार्किंग स्टैंड, संत सुखदेव शाह अस्पताल के पीछे भट्टी निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
रजिस्ट्रेशनशुरू
आनंदकारज के लिए बुधवार से गुरुमुख सम्मेलन स्थल पर विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया। इस कार्य में दिल्ली हाईकोर्ट के वकील जीवतराम पिरयानी सेवा दे रहे हैं।
अलवर. गुरुद्वारा में आयोजित लंगर के लिए रोटी बनाती महिला सेवादार।