पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटा

पागल कुत्ते ने कई लोगों को काटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोहरीगांव में बुधवार सुबह पागल कुत्तों ने कई जनों को काट लिया। कुत्तों के भय से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। सरपंच राजेश खिलाड़ी ने बताया कि गांव में तीन-चार आवारा पागल कुत्ते इधर-उधर घूम रहे हैं। जिनकी पहचान नहीं होने से कुत्तों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट लिया। जिसमें महिलाएं बच्चे भी शामिल है। जिनमें ग्यारसी देवी, ज्योति, महावीर सिंह, हवासिंह, सोनू, आरूषि आजाद को रैफरल अस्पताल में रेबिज के इंजेक्शन लगवाए गए।

गांव में लोगों का घरों से बाहर निकलना परेशानी का कारण बना हुआ है। बच्चों को घरों से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्ते पकड़वाने के लिए प्रशासन से मांग की है। रैफरल अस्पताल प्रभारी डा. सुरेशदवी ने बताया कि खोहरी गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते काटने पर रेबिज टीटनेश के इंजेक्शन लगाए गए हैं।