180 आधार कार्ड 470 भामाशाह कार्ड बनाए
मुंडावर | क्षेत्रके ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द में आयोजित तीन दिवसीय भामाशाह शिविर के दौरान 180 आधार कार्ड 470 भामाशाह कार्ड बनाए गए। कार्यवाहक विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि सिहाली खुर्द में 9, 10 11 फरवरी को आयोजित भामाशाह शिविर में 180 लोगों के आधार कार्ड 470 लोगों के भामाशाह कार्ड बनाए गए। इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच अमिता देवी, उपसरपंच मंजूदेवी, सेवानिवृत थानेदार शिवलाल सहित कानूनगो, पटवारी ग्राम सचिव मौजूद थे।