आर्य महासम्मेलन कल
बहरोड़ | जखरानामें तीन दिवसीय 75वां वार्षिकोत्सव एवं ग्रामोत्थान आर्य महासम्मेलन का शुभारंभ 13 फरवरी को होगा। आर्य समाज मंत्री सत्यवृत आर्य ने बताया कि तीन दिवसीय महासम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि दड़ोली आश्रम महंत शरणानंद महाराज होंगे। आर्य समाज के विद्वानों द्वारा वैदिक विचार, भजनोपदेशकों का व्याख्यान होगा।