पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमरैण.भामाशाहकार्ड योजना ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिस ग्राम पंचायत में भामाशाह शिविर में परिवार के मुखिया का पंजीयन नहीं हुआ, उन्हें अब पंजीयन कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। सोमवार को महुआखुर्द पंचायत पर भामाशाह योजना के तहत आवेदन करने कई ग्रामीण आए। जिनके समक्ष आधार कार्ड, परिवार राशन कार्ड, पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेजों के सत्यापन कराने की समस्या दिखाई दी।

बर्ड़ोद. भामाशह शिविर में मौजूद ग्रामीण।

बर्ड़ोद | महिलाओंके कल्याण और उनकी स्थिति सुदृढ़ के लिए राज्य सरकार की भामाशाह योजना और प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत भामाशाह कार्ड और बैंक खाता खोलवाने के लिए ग्राम पंचायत कारोड़ा राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित तीन दिवसीय भामाशाह शिविर में सोमवार को ग्राम अजमेरी पुर और कीरतसिंहपुरा के ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। शिविर प्रभारी कारोड़ा पंचायत सचिव बलवंत सिंह यादव ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन सोमवार को प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 150 लोगों के बैंक खाते, 150 महिलाओं का भामाशाह कार्ड, 325 आधार कार्ड बनाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर के दूसरे दिन ग्राम ढिस और नालपुर के ग्रामीणों का बैंक खाते, आधार कार्ड और भामाशाह कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायत और राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।