- Hindi News
- सर्दी कम पड़ने से प्रभावित हो रही है रबी की फसल
सर्दी कम पड़ने से प्रभावित हो रही है रबी की फसल
सर्दीकम पड़ने से रबी की पैदावार को लेकर किसान परेशान हैं। यूरिया खाद की कमी तथा ठंड नहीं बढ़ने से फसलों की पैदावार प्रभावित हो रही है। किसान हनुमान सिंह, लालाराम यादव, पूर्णसिंह खड़खड़ा , देशराज सिंह ने बताया कि खाद की कमी तथा मौसम के मिजाज ने भी रबी फसल को संकट के घेरे में डाल दिया। दिसंबर शुरू होने के बाद भी कड़ाके की ठंड शुरू नहीं हो पाई है। बुवाई को एक महीने से ज्यादा समय होने के बाद भी फसल अच्छी तरह वृद्धि नहीं कर पा रही है। वातावरण में गर्माहट होने से गेहूं चने की फसलों की बढ़त पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फसलों को बचाने के लिए यूरिया खाद समय पर नहीं मिल रही है। कृषि विभाग के अधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि सर्दी कम पड़ने एवं तापमान में बढ़ोतरी होने से रबी फसल को नुकसान होने की संभावना बन रही है। तापमान बढ़ने से सरसों की फसलों में पीले फूल रहे है लेकिन फली नहीं लग रही है।
क्रय-विक्रय सहकारी समिति प्रबंधक धर्मवीर यादव ने बताया कि रबी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए यूरिया खाद की आवश्यकता है। जिससे किसानों को पिछले सप्ताह 21 सौ कट्टे वितरण किए गए है। आगामी सप्ताह में आवश्यकता अनुसार फिर वितरण किया जाएगा।
बहरोड़. तापमान बढ़ने से प्रभावित हुई सरसों की फसल में फली नहीं रही।