जुआ के अड्डे पर छापा
नीमराना|औद्योगिक क्षेत्रके हनुमान मंदिर रीको कॉम्पलेक्स में चल रहे जुआ के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर शराब ठेकेदार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 52 हजार 650 रुपये की नकदी, पांच मोबाइल फोन ताश की जोडिय़ा जब्त कर राजस्थान जुआ एक्ट में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
बहरोड़ पुलिस वृत्ताधिकारी डॉ.तेजपालसिंह ने बताया कि जरिये मुखबिर नीमराना थानाधिकारी बृजेन्द्र सिंह राठौड़ को सूचना मिली िक औद्योगिक क्षेत्र के हनुमान मंदिर रीको कॉम्पलेक्स में जुआ का अड्डा चल रहा है। इस पर थानाधिकारी ने मय पुलिस जाब्ते के छापा मारकर शराब ठेकेदार सन्नी पुत्र रामवतार अहीर निवासी गंडाला, बहरोड़ पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव पुत्र रूपराम अहीर निवासी मांचल पुलिस थाना बहरोड़ सहित राजेश पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी वार्ड नं. 6 बहरोड़, ओमप्रकाश बलबीर पुत्र हरिसिंह शर्मा निवासी कालडास पुलिस थाना बावल जिला रेवाड़ी हरियाणा विनोद कुमार निवासी नीमराना को गिरफ्तार किया।