पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यक्रम में मानवाधिकार की शिक्षा पर िदया जोर

कार्यक्रम में मानवाधिकार की शिक्षा पर िदया जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबूशोभाराम राजकीय कला कॉलेज में मानवाधिकार प्रकोष्ठ के तहत मंगलवार को मुख्य वक्ता दलित संरक्षक के अध्यक्ष पीएल मीमरोठ का विस्तार व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें उन्होंने मानवाधिकार की शिक्षा पर जोर देते हुए कॉलेज में संचालित मानवाधिकार पाठ्यक्रम की सराहना की। उन्होंने भारतीय संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों का उल्लेख करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश की एक तिहाई दलित आबादी को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। गांवों में छुआछूत और भेदभाव जारी है और केस दर्ज नहीं हो रहे हैं। गांव में दलित महिलाएं आज भी मानवाधिकारों से वंचित हैं। इससे पहले कार्यक्रम का प्रारंभ मीमरोठ, एडवोकेट हरिशंकर गोयल, प्राचार्य डॉ. यशोदा मीणा और उपाचार्य डॉ. आरसी खंडूरी समन्वयक विमलेश गुप्ता ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया। डॉ. अंजना वर्मा ने मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर डॉ. आनंद सिंघल, डॉ. लवलीना व्यास, डॉ. रेखा अजवानी, डॉ. अनिल यादव, डॉ. रेणु मित्तल सहित कई व्याख्याता मौजूद रहे। संचालन डॉ. आंचल मीना ने किया।

अलवर. कार्यक्रम में एकांकी नाटक प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।