बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
अलवर. जेएसए पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक टीकाराम जूली थे। इस दौरान बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य सतीश सैनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान निदेशक रेखा चौहान, अमित सैनी आिद मौजूद थे।
अलवर. नेशनल एकेडमी में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे।