राव तुलाराम की जयंती मनाई
रावतुलाराम सेवा समिति की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम के शहीद राव तुलाराम की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर राव तुलाराम सर्किल को खासतौर से फूलमालाओं से सजाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने सर्किल स्थित राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने राव तुलाराम के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद राव तुलाराम का देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शहीद राव का जन्म 1825 में रेवाड़ी के पास गांव रामपुरा में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश को पूर्ण आजादी दिलाने के प्रयास को आगे बढ़ाने का कार्य किया। गोष्ठी में समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं समिति सचिव विजयपाल यादव, राजपाल सिंह, शिवदयाल, डॉ. राजेश यादव एवं प्रवक्ता एसआर यादव ने राव तुलाराम ने देश की आजादी में किए गए संघर्ष की जानकारी दी। शाम को राव तुलाराम सर्किल पर यादव समाज के युवाओं ने दीप प्रज्ज्वलित किए। इस मौके पर युवा यादव महासभा उपाध्यक्ष राजपाल यादव, कैप्टन रामसिंह यादव, अमरसिंह, विजय वधवा, संदीप यादव, रवि यादव, रविंद्र यादव, हरिशंकर गोयल, दिनेश यादव, होशियार यादव, ओमवीर यादव, अमित शर्मा, राहुल डांगी, शिवलाल यादव, बंशीलाल, हर्ष, दुष्यंत आदि मौजूद थे।
अलवर. राव तुलाराम की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने आए लोग।