पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानवाधिकार दिवस पर आज विभिन्न कार्यक्रम

मानवाधिकार दिवस पर आज विभिन्न कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | मानवाधिकारदिवस के मौके पर बुधवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। राजर्षि ग्राम रावण देवरा में रावण देवरा समग्र विकास समिति के तत्वावधान में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के प्रयास से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जमीन हुसैन सैयद के मुख्य आतिथ्य में दोपहर एक बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन करेंगे। यह जानकारी सलाहकार प्रो. एमपीएस चंद्रावत ने दी। अलवर मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान तथा जैन बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यक्रम 11 से 2 बजे तक चलेगा।