पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवरग्रामीण विधायक जयराम जाटव ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के गांवों में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई भी की। भजीट के मदनपुरी गांव में विधायक कोटे से निर्मित सामुदायिक भवन, किसान सेवा केन्द्र, भू-अभिलेख निरीक्षक कार्यालय, सीमेंट इंटर लॉकिंग कार्य, भजीट में श्मशान भूमि की चारदीवारी एवं इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण किया। जनसुनवाई के दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश चौधरी, पूर्व सरपंच मनोहर लाल सैनी, पूर्व सरपंच कैलाश गुर्जर, अकबरपुर सरपंच महेश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम खेड़ापति, कालू जटियाना, बृजमोहन चौधरी आदि मौजूद थे।