- Hindi News
- नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में हिस्सा लेकर लौटा दल
नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में हिस्सा लेकर लौटा दल
बाबूशोभाराम राजकीय कला कॉलेज में एनसीसी इकाई के कैप्टन स्नेह साइवाल ने 16 सदस्यीय कैडेट्स के साथ नेशनल इंट्रीगेशन कैंप में हिस्सा लिया। यह कैंप इंदौर में 23 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच आयोजित हुआ। स्नेह साइवाल के अनुसार समूह लोकगीत में दिव्या शर्मा के नेतृत्व में प्रथम, ग्रुप लोकनृत्य में शन्नो बैरवा के नेतृत्व में द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में ज्योति द्वितीय और टग ऑफ कोरपोरल में मनीष जैमन के नेतृत्व में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैंप के दौरान नियमित गतिविधियों के अलावा कैडेट्स को महूं सैन्य छावनी, उज्जैन इंदौर का भ्रमण भी कराया गया और एक-दूसरे राज्य की संस्कृति, वेशभूषा की जानकारी दी गई।