- Hindi News
- अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए निरीक्षण आज से
अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए निरीक्षण आज से
अलवर | जिलेभरमें अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बुधवार से आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। अधिकारी कमियां मिलने पर चैक लिस्ट भरेंगे और तत्काल सुधार के उपाय करेंगे। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डॉ. आर के मीणा के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी अस्पताल, महिला अस्पताल, शिशु अस्पताल, सैटेलाइट अस्पताल एवं शहर की डिस्पेंसरी का निरीक्षण विभाग के संयुक्त निदेशक करेंगे। जिले के सभी 36 सीएचसी का निरीक्षण सीएमएचओ और पीएचसी का निरीक्षण संबंधित ब्लाक के बीसीएमओ करेंगे। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों का अस्पतालों में प्रसव कक्ष, टायलेट, स्टोर की व्यवस्था, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी एक्सरे मशीन सहित चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं उनका उपयोग, आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, अस्पताल भवन की हालत, वार्ड में चादरों की स्थिति, पर्दे, पलंग गद्दे की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, कूलर पंखों की स्थिति, जेएसवाई वार्ड वेटिंग रूम में टीबी की स्थिति, 104 जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस की उपलब्धता, दवा योजना, पार्किंग, स्वीकृत पदों आदि की स्थिति पर फोकस रहेगा।