- Hindi News
- जेल में बंद छात्र नेता को परेशान करने की शिकायत
जेल में बंद छात्र नेता को परेशान करने की शिकायत
अलवर |हमले केआरोप में जेल में बंद छात्र नेता के साथियों ने जेल में प्रताड़ित करने की शिकायत की है। बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष चेतन मीणा, महावीर यादव, आर आर कालेज उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन आदि ने जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र लिखकर बताया है कि छात्र नेता महेंद्र यादव लंबे समय से पथरी के दर्द से पीड़ित है लेकिन चिकित्सकीय स्टाफ से जुड़े कुछ कर्मचारी उसे परेशान कर उपचार नहीं करा रहे।
छात्र नेता इस संबंध में बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उपचार व्यवस्था की मांग करेंगे।