एसोसिएशन की नामांकन प्रक्रिया रोकी
अलवर. राजस्थानराज्य नर्सेज एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया रोक दी गई। इसके लिए मंगलवार को सुबह नामांकन पत्र दाखिल होने थे। एसोसिएशन के जिला प्रभारी धर्मपाल मीना ने बताया कि संशोधित मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कुछ नर्सेज की आपत्तियों के कारण उनका निराकरण होने तक फिलहाल चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष से गाइड लाइन मांगी गई है।