स्नेह मिलन समारोह 14 को
अलवर. प्रजापतिअधिकारी कर्मचारी सरकारी प्रकोष्ठ अलवर शहर कार्यकारिणी की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में 14 दिसंबर सुबह 10 बजे स्वरूप विलास होटल में प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी सेवानिवृत एवं पदेन अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में डॉ.मुकेश प्रजापति, प्रभुलाल प्रजापति, सुरेश चंद तथा डॉ.कैलाश प्रजापति ने सम्मेलन की रूपरेखा रखी।