- Hindi News
- बिना बहस 20 मिनट में 61 करोड़ का बजट पास
बिना बहस 20 मिनट में 61 करोड़ का बजट पास
नगरपरिषद के नए बोर्ड की पहली बजट बैठक। 61.30 करोड़ के प्रस्ताव वाला बजट पढ़ते अभी सभापति को 15 मिनट ही हुए थे कि रुके और कहा-बजट पास। कोई चर्चा और बहस। शहर के विकास को लेकर जो बजट में लिख दिया उस पर बहुमत का ठप्पा लगा दिया गया। विपक्ष कुछ समझ पाता, इससे पहले सभापति चले गए। हंगामा किया, धरने पर बैठे पर कुछ नहीं बदला। इसके बाद सभापति कक्ष का नजारा तो और भी अवाक कर देने वाला था। यहां विपक्ष हंगामा कर रहा था और सत्ता पक्ष नाश्ता। विपक्ष ने आयुक्त को कहा कि जिस तरह से बजट पास हुआ उसका उल्लेख बैठक के मिनट्स मे दर्ज किया जाना चाहिए। शेष|14पर
उधरपूरे बजट में शहर के विकास को लेकर कुछ खास नहीं मिला। शेष|14पर
सड़कनालियों पर होने खर्च 50 लाख कम कर दिया गया। उद्यान मद में कुछ नहीं बढ़ाया गया। शहर की सफाई व्यवस्था पर 50 लाख खर्च बढ़ाया गया है। दूसरी ओर, बजट बैठक के दौरान पार्षद पति अन्य परिजन भी सभा भवन के एक भाग में मौजूद रहे। हालांकि उनके बैठने का स्थान अलग था।
सफाई पर बोर्ड पक्ष के पार्षद भी नाराज
बैठक के बाद सभापति कक्ष में कुछ पार्षदों ने सफाई को लेकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि शहर में सफाई नहीं हो रही है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस पर सभापति खन्ना ने सफाई ठेकेदार को बुलाकर सफाई व्यवस्था सुधारने की बात कही। सफाई पर असंतोष जताने वाले बोर्ड पक्ष के ही पार्षद थे।
^यह तो मनमानी है। बजट में विपक्ष का रोल ही नहीं तो बजट बैठक बुलाई क्यों थी। इस मामले में उच्च स्तर पर शिकायत की जाएगी। अजयपूनिया, निर्दलीय पार्षद
^विधायक की शह पर सभापति ने रबड़ स्टांप की तरह कार्रवाई की। सभापति खन्ना जनहित के मुद्दों से बचना चाहते थे। इसलिए सबकुछ उनकी मनमर्जी से चला। नरेंद्रमीणा, पार्षद, कांग्रेस
^बहुमत के आधार पर बजट पास कर दिया गया है। बजट में बहस की आवश्यकता ही नहीं थी। हमने दस प्रतिशत बजट बढ़ा कर पेश किया है। बजट की कॉपी सबको पहले से ही दे दी गई है। अशोकखन्ना, सभापति, नगर परिषद
>क्या मिला : सफाईपर 50 लाख रुपए की बढ़ोतरी
>क्या छीना: सड़कनालियों के मद में 50 लाख घटाए
>इन पर ध्यान नहीं: उद्यानोंके विकास, छोटी नाली निर्माण
अलवर. नगर परिषद सभा भवन में धरने पर बैठे विपक्ष के पार्षद।
अलवर. सभापति कक्ष में बोर्ड पक्ष नाश्ता कर रहा था उधर, विपक्ष विरोध जता रहा था।