पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

15 लाख की अवैध शराब से भरा ट्रक जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| आबकारीपुलिस ने बुधवार दोपहर राजगढ़ मेगा हाइवे पर महुआ खुर्द स्थित आबकारी चैक पोस्ट पर नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब भरकर ले जाते एक मिनी ट्रक को जब्त किया। शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी जा रही है।

आबकारी थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि महुआ खुर्द चैक पोस्ट पर नाकेबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक को रुकवाया। इसकी तलाशी लेने पर ट्रक में अवैध शराब भरी मिली। शराब की पेटियाें को गंदा कचरा एवं पॉलीथिन डालकर ढक रखा था। इस पर मिनी ट्रक को जब्त कर चालक असलम पुत्र यूसुफ खान निवासी ओजैर जिला बड़वानी मध्यप्रदेश एवं खलासी लखन पुत्र दिनेश निवासी राजपुर जिला बड़वानी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में गोवा प्रीमियम ब्रांड की 750 शराब की पेटियां लदी हुई थी। ट्रक चालक असलम खान ने बताया कि शराब चंडीगढ़ से लाद कर वाया कोटा होते हुए मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया।

अलवर. ट्रक चालक एवं खलासी।