- Hindi News
- गोविंददेव महोत्सव कल से, निकलेगी शोभायात्रा
गोविंददेव महोत्सव कल से, निकलेगी शोभायात्रा
अलवर | बजाजाबाजार स्थित गोविंददेव मंदिर में 13 से 15 फरवरी तक गोविंददेव महोत्सव मनाया जाएगा। महावर वैश्य सभा के सचिव वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी को सुबह 7 बजे गणेश पूजन, 7.30 बजे ध्वजारोहण सुबह 9.30 बजे बजाजा बाजार स्थित गोविंददेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा होपसर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार, चर्च रोड, बस स्टैंड, त्रिपोलिया होती हुई वापस मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में बैंड, घोड़े, भजन मंडली झांकी शामिल होंगी। 14 फरवरी को सुबह 8 बजे रामचरित मानस के पाठ प्रारंभ होंगे। 15 फरवरी को सुबह 8 बजे रामचरित मानस पाठ संपन्न होंगे। सुबह 9 बजे हवन और दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली के पूरण गुप्ता तथा अति विशिष्ट अतिथि केदारनाथ गुप्ता, गुरुदयाल गुप्ता आरसी गुप्ता होंगे।