- Hindi News
- पदोन्नति पात्रता सूची जारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा
पदोन्नति पात्रता सूची जारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा
अलवर | शिक्षाउपनिदेशक माध्यमिक जयपुर संभाग की ओर से तृतीय श्रेणी अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक, शारीरिक शिक्षक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति पात्रता सूची जारी कर दी गई है। जिला शिक्षा माध्यमिक प्रथम ने बताया कि तीनों जिला शिक्षा अधिकारियों के नोटिस बोर्ड पर यह सूची चस्पा की गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग की वेब साइट पर भी यह सूची उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों की पात्रता में कमी है। वे निर्धारित प्रारूप में 15 दिसंबर तक संस्था प्रधान के माध्यम से प्रस्तुत कर सकेंगे।