पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में पंजीयन को लेकर झगड़ा, आधा दर्जन घायल

भामाशाह शिविर में पंजीयन को लेकर झगड़ा, आधा दर्जन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुदावल। क्षेत्रके गांव गहलऊ में आयोजित भामाशाह शिविर में पंजीयन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा जंग पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। सभी को आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत गहलऊ के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में मंगलवार शाम को भामाशाह शिविर आयोजित किया गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति के पंजीयन कराने को लेकर वर्तमान सरपंच उदयसिंह पूर्व सरपंच महाराजसिंह गुर्जर के पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों को पुलिस ने समझाकर शांत कर दिया, लेकिन रात को दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। रात को दोनों पक्षों में जमकर लाठी-भाटा जंग हुई। दोनों गुटों की ओर से जमकर पथराव किया गया। इसमें सरपंच पक्ष के निरपतसिंह, ऊदलसिंह, सुजानसिंह, थानसिंह दूसरे पक्ष के गोपालसिंह कल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस संबंध में खरका निवासी महाराजसिंह पुत्र मुंशीसिंह गुर्जर ने उदयसिंह, राजेश, लखन, जगदीश सहित 22 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वही सरपंच पक्ष के निरपतसिंह पुत्र किशनसिंह ने महाराजसिंह, चिंतेश्वर, नरेश, विष्णु सहित 19 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।