पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल इंटर स्कूल शूटिंग में यशा चैंपियन

नेशनल इंटर स्कूल शूटिंग में यशा चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| दिल्लीकी तुगलकाबाद शूटिंग रेंज में आयोजित आल इंडिया सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में अलवर की यशा सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल में पहला स्थान हासिल किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के स्थानीय केंद्र के सहायक निदेशक आरएस राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष शुरू हुए शूटिंग प्रशिक्षण का स्थानीय शूटर्स को लाभ मिलने लगा है। यशा सिंह ने इंटर स्कूल में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यशा सिंह राज्य क्रीड़ा परिषद के जिला खेल केंद्र के प्रभारी अधिकारी सबल प्रताप सिंह की पुत्री हैं।