- Hindi News
- भामाशाह कार्ड के लिए 587 पंजीयन, आज भी शिविर
भामाशाह कार्ड के लिए 587 पंजीयन, आज भी शिविर
अलवर|वार्ड 11के लिए आदर्श विद्या मंदिर वार्ड 12 के लिए देवीजी की गली स्कूल में लगाए गए भामाशाह शिविर में 587 परिवारों का पंजीयन किया गया। गुरुवार को भी दोनों स्थानों पर शिविर लगाया जाएगा। नगर परिषद के एक्सईएन नरेंद्र अजमेरा ने बताया कि वार्ड 11 के शिविर में कुल 297 परिवारों का भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। 155 आधार कार्ड बनाए गए। वार्ड 12 में 290 परिवारों का भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन किया गया। 151 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। अजमेरा ने बताया कि बुधवार को भीड़ ज्यादा होने से कई परिवारों का पंजीयन नहीं हो सका। इसके कारण शिविर की अवधि एक दिन और बढ़ाई गई है।
अलवर. देवीजी की गली स्कूल में पंजीयन के लिए आए लोग।