- Hindi News
- वार्ड 24 : एनसीआर फंड को प्लानिंग से करें खर्च
वार्ड 24 : एनसीआर फंड को प्लानिंग से करें खर्च
वार्ड 24 : एनसीआर फंड को प्लानिंग से करें खर्च
^वार्डके विकास के लिए लोगों को अपनी मानसिकता भी बदलनी होगी। जब तक जागरूक नहीं होंगे तब तक समस्याएं बढ़ेंगी और हल होगा नहीं। मुख्य सड़क पर प्राइवेट बसों का स्टैंड बना हुआ है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। दुकानें भी व्यवस्थित तरीके से खुलें और अनधिकृत को हटाना चाहिए। -राजीव शर्मा
^शहर में एनसीआर का शुल्क को पब्लिक से वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। एनसीआर फंड की राशि से योजनाबद्ध तरीके से कार्य होगा तभी विकास को गति मिलेगी। हाउसिंग बोर्ड में सामुदायिक भवन निर्माण की जरूरत है, लेकिन यूआईटी के कारण ये वार्ड उपेक्षा का शिकार हो रहा है। -दिनेशमलिक
^बाहरीलोगों के शहर में प्रवेश के साथ ऐसा लगे कि वे एक स्मार्ट सिटी में आए हैं। इसके लिए साइट प्लान की जरूरत है। जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाएं, जिससे कचरा सड़कों पर एकत्र नहीं रहे। खुले नालों का पटाव किया जाए। शराब की दुकानों पर अंकुश लगे या फिर शहर से बाहर दुकानों की व्यवस्था हो। -राजदीपशर्मा
^स्मार्ट वार्ड और स्मार्ट सिटी के लिए शहर के नागरिकों को सोच डवलप करनी होगी। इसके लिए लोगों को सकारात्मक भावना के साथ आगे आना होगा। एक से एक व्यक्ति जुड़कर कारवां बनेगा और समस्याओं का निराकरण जनता ही कर देगी। -दीपकमलिक
^ट्रेफिकव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। सड़क पर गाड़ियों की पार्किंग और अलवर वाहिनी के स्टैंड भी समस्या बने हुए हैं। आवारा पशुओं का सड़कों पर विचरण से दुर्घटनाओं की आशंका रहता है। क्योंकि रोडलाइट भी नहीं जलती। मनुमार्ग पर खुले नाले से मच्छर पनप रहे हैं। इसका पटाव कर दिया जाए तो लोग बीमारियों से बचेंगे। -डॉ.के के शर्मा
^हरवार्ड में चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल और सड़क की बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। प्रशासन को भी स्मार्ट वार्ड की प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए। पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी व्यवस्था हो। शहर में आबादी बढ़ने के साथ सड़कें भी चौड़ी होनी चाहिए। क्योंकि वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। -धर्मेंद्रचौधरी
^वार्डमें 80 फीसदी लोग अपने स्तर पर घरों के आगे सफाई रखेंगे और गंदगी को कूड़ेदान डालेंगे तो अपने स्तर पर ही सफाई संभव है। क्योंकि पॉलीथिन की थैलियां उड़कर नालियों में नहीं जाएंगी और पानी भी अवरुद्ध नहीं होगा। वहीं