- Hindi News
- जागरूक होकर प्लानिंग तैयार करने से बनेगी स्मार्ट सिटी
जागरूक होकर प्लानिंग तैयार करने से बनेगी स्मार्ट सिटी
स्मार्टवार्ड और स्मार्ट सिटी के लिए शहरवासियों को जागरूक रहने की जरूरत है। प्रशासन पर निर्भरता की आदत छोड़कर स्वयं प्लानिंग तैयार करें। उन्हें अपने मैनेजमेंट से ही समस्याओं का निराकरण करना होगा। तभी स्वच्छ और सुंदर शहर की कल्पना साकार हो सकती है। ये विचार दैनिक भास्कर की ओर से बुधवार को सूचना केन्द्र में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में आए लोगों ने व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में वार्ड 24 से 30 तक के लोगों ने भाग लिया। यहां लोगों ने समस्याओं को प्रमुखता उठाया और उनके निराकरण के सुझाव दिए। वार्डों के लोगों ने शहर में सफाई, नाली, रोडलाइट, सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्याओं को लेकर नगर परिषद की उदासीनता पर सवाल खड़े हुए। सफाई को लेकर कई लोगों का कहना था कि अगर सही तरीके से सफाई कार्य की मॉनिटरिंग हो ताे कम कर्मचारियों से भी शहर को स्वच्छ बनाया जा सकता है। वहीं नगर परिषद और यूआईटी की लचर व्यवस्था से पार्कों की बदहाली भी सामने आई। लेकिन काला कुआं के सेक्टर दो और तीन में अरावली विहार पार्क को जनभागीदारी से विकसित करने को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया, जिस पर पूरे शहर में कार्य किया जा सकता है।