पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपजिला प्रमुख चुनाव में रद्द हुआ मत अनुराधा का

उपजिला प्रमुख चुनाव में रद्द हुआ मत अनुराधा का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रमुख चुनाव में हार के बाद उप जिला प्रमुख का चुनाव जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को एक मत रद्द होने के कारण नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि इस मत के कारण हार जीत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। सूत्रों ने दावा किया है कि रद्द मत किसी और का नहीं बल्कि जिला प्रमुख की प्रत्याशी रही अनुराधा शेखावत का ही था।

जानकारी के अनुसार उप जिला प्रमुख के चुनाव के समय मत देने गुस्से में आई अनुराधा ने मतदान के समय मत तो डाला पर अन्य साथियों को इस तरह का संकेत दे दिया कि आपने तो मुझे हराया है पर मैं तो देख लो भाजपा को ही वोट डाल रही हूं। इस वोट को डालते समय मोहर कहां पर लगी है यह अन्य लोगों ने भी देख लिया। इस कारण जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मत को गोपनीयता भंग होना मानते हुए रद्द मान लिया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद में 49 में से 29 सीटों पर कब्जा किया था,इसके बाद भी जिला प्रमुख चुनावों में उसे मात्र 24 मतों पर ही सब्र करना पड़ा , इस कारण उनका प्रत्याशी हार गया था। उप जिला प्रमुख चुनाव में भी यह ही हाल होना तय हो गया था पर अंत समय में प्रत्याशी बदलने के कारण समझौता हो गया और भाजपा अपना उप जिलाप्रमुख बनाने में कामयाब हो गई।