- Hindi News
- अलवर | अग्रसेनसर्किल ओवरब्रिज पर सोमवार रात पुल से भगत
अलवर | अग्रसेनसर्किल ओवरब्रिज पर सोमवार रात पुल से भगत
अलवर | अग्रसेनसर्किल ओवरब्रिज पर सोमवार रात पुल से भगत सिंह सर्किल मार्ग की साइड उतरते समय अज्ञात बाइक चालक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। घायल राजेश (40)पुत्र हीरालाल नायक निवासी लड्डू खवास की बगीची दिल्ली दरवाजा को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के दौरान ओवरब्रिज पर जाम लग गया। कोतवाली थाना प्रभारी गणपत राम ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शिंभू नायक ने लापरवाहीपूर्वक टक्कर मारने का मामला दर्ज कराया है।
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत