- Hindi News
- पांच बदमाश दो लोडेड देशी कट्टे सहित गिरफ्तार
पांच बदमाश दो लोडेड देशी कट्टे सहित गिरफ्तार
बदमाशों से चोरी की अल्टो कार, एक ट्रैक्टर एवं दो बाइक जब्त
अलवर| अंबेडकरनगर स्थित देवखेड़ा पुलिया के पास सोमवार तड़के तीन बजे पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने आए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लोडेड देशी कट्टे 315 बोर सहित चोरी की अल्टो कार एवं एक बाइक जब्त की गई। कार्रवाई उद्योग नगर एवं एनईबी थाने ने मिलकर की।
एनईबी थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि सोमवार तड़के तीन बजे सूचना मिली कि कुछ बदमाश अंबेडकर नगर स्थित देवखेड़ा पुलिया के पास कोई वारदात अंजाम देने की फिराक में है। इस पर एनईबी एवं उद्योग नगर थाना प्रभारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। थाना प्रभारी यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अकबर(26) पुत्र होशियार सिंह मेव, आसीन (22)पुत्र प्रताप मेव निवासी चोरगढी थाना खोह जिला भरतपुर, नूरदीन (34)पुत्र भीकू मेव निवासी लिवासना थाना गोपालगढ़ भरतपुर, सहरून (22) एवं बसीर(19) मेव पुत्रगण सुबेदीन मेव निवासी सहजपुर पुलिस थाना उद्योग नगर अलवर है। उनके पास से दो कारतूस से लोडेड देशी कट्टे, दो रामपुरी चाकू, लोहे की रॉड बरामद किए। साथ ही मौके पर चोरी की अल्टो कार एवं एक बाइक जब्त की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रचना कबूल किया है। साथ ही अल्टो कार 29 जनवरी 2015 को दाऊदपुर से जबकि गांव धौलागढ़ थाना लक्ष्मणगढ़ से एक ट्रैक्टर एवं एक बाइक चोरी करना भी कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाने का मामला दर्ज कर लिया।