पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा निकाली महात्म्य सुनाया

कलश यात्रा निकाली महात्म्य सुनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| शुक्लापाड़ी बीच का मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पावटा धाम इंदिरा कॉलोनी स्थित देवी मंदिर में सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। कथा के पहले दिन कथा महात्म्य सुनाया गया। इधर मधुसूदन सेवाश्रम में चल रही 108 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के 78 वें दिन गोवर्धन पूजन का प्रसंग सुनाया गया। शुक्ला पाड़ी बीच का मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन कथा वाचक पं. रवि शंकर शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत के श्रवण मात्र से मनुष्य का उद्धार हो जाता है। धुंधकारी को प्रेत योनी से मुक्ति मिल गई थी। इससे पहले सुबह शुक्ला पाड़ी बीच का मोहल्ला स्थित शिव मंदिर से बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 51 महिलाएं शामिल हुई। इधर पावटा धाम इंदिरा कॉलोनी स्थित देवी मंदिर में सुरेश कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रोता तीन प्रकार के होते हैं। एक वो जो मन लगाकर कथा सुनते हैं। दूसरे वो जो मीन मेख निकालते हैं। तीसरे वो जो कथा सुनते जरूर हैं लेकिन उनका ध्यान कहीं ओर होता है। इंसान को प्रथम प्रकार का श्रोता होना चाहिए। तभी उसका उद्धार संभव है। मधुसूदन सेवाश्रम में चल रही 108 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के 78 वें दिन कथा वाचक फलाहारी महाराज ने गोवर्धन पूजन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति परमात्मा का स्वरूप है। प्रकृति सुरक्षित होने पर ही परमात्मा प्रसन्न होते है। भगवान ने गिर्राजजी की पूजा कराकर प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर गोवर्धन धारण की सजीव झांकी भी सजाई गई।

अलवर. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।