- Hindi News
- अलवर| श्रमविभाग में सोमवार से एक बार फिर निर्माण कार्य
अलवर| श्रमविभाग में सोमवार से एक बार फिर निर्माण कार्य
अलवर| श्रमविभाग में सोमवार से एक बार फिर निर्माण कार्य से श्रमिकों के पंजीयन और कार्ड नवीनीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। दिनभर श्रम विभाग कार्यालय में पंजीयन और नवीनीकरण कराने आने वाले श्रमिकों की भीड़ रही। इनमें महिला श्रमिक भी शामिल थी। कई महिला श्रमिक अपने बच्चों के साथ पंजीयन कराने के लिए आईं थी। सोमवार को सुबह 8 बजे से लोग श्रम विभाग कार्यालय पहुंचना शुरू हो गए। जिनका शाम तक आने का सिलसिला जारी रहा। पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लगने के कारण यह कार्य बंद था। श्रम उपायुक्त जितेंद्र खट्टर ने बताया कि श्रमिकों की सुविधा को देखते हुए सोमवार से बुधवार तक क्षेत्रानुसार निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों का पंजीयन कार्ड नवीनीकरण कार्य किया जाता है।
पंजीयन कराने उमड़े श्रमिक