- Hindi News
- अलवर|सामान्य अस्पतालपरिसर स्थित कैंटीन के सामने एवं प्याऊ के पास
अलवर|सामान्य अस्पतालपरिसर स्थित कैंटीन के सामने एवं प्याऊ के पास
अलवर|सामान्य अस्पतालपरिसर स्थित कैंटीन के सामने एवं प्याऊ के पास बनी नाली अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के चलते खुली पड़ी हुई है। इससे आए दिन अस्पताल में आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कैंटीन के पास नाली क्षतिग्रस्त होने से साइकिल स्टैंड से निकलने वाले वाहन अक्सर नाली में फंस जाते हैं। साथ ही वाहन चालकों को हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से इस नाली के पटाव कराए जाने की मांग की है। सोमवार को इस नाली में एक कार का अगला पहिया फंस गया। जिससे लोगों ने कार को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
अस्पताल में खुली नाली में फंसी कार