पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में बच्चों को आज से देंगे कीड़े मारने की दवा

स्कूलों में बच्चों को आज से देंगे कीड़े मारने की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलेमें दस से तेरह फरवरी तक राष्ट्रीय डी वार्मिंग डे मनाया जाएगा। चिकित्सा विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार दोपहर एक बजे जिला कलक्टर एमपी स्वामी स्थानीय मोर सराय उच्च माध्यमिक स्कूल में करेंगे। कार्यक्रम में एक से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से भी इस दौरान जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में राष्ट्रीय कृमि नियंत्रण दिवस मनाया जाएगा। केंद्र के तोताराम गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को कृमि नियंत्रण के लाभ, कृमि संक्रमण के प्रभाव एवं कृमि नियंत्रण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वार्ड पंच एवं सरपंच भागीदारी निभाएंगे।