- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा के दस्तावेजों की जांच की निंदा
खाद्य सुरक्षा के दस्तावेजों की जांच की निंदा
अलवर| नगरपरिषद की पूर्व सभापति कमलेश सैनी ने खाद्य सुरक्षा से लाभ लेने वाले लोगों को सोचे-समझे तरीके से अलग करने के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की निंदा की है। इस योजना को वर्तमान भाजपा सरकार ने आमजन को मिलने वाले लाभ को रोकने के लिए जांच समिति बिठाई है। जांच के नाम पर लोगों के नाम काटने की तैयारी की जा रही है।