- Hindi News
- दो जिलाें में बहुमत भाजपा का, प्रमुख कांग्रेस के बने
दो जिलाें में बहुमत भाजपा का, प्रमुख कांग्रेस के बने
जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बने। नागौर अलवर में बहुमत के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। प्रदेश में 295 पंचायत समितियों में से रात 12 बजे तक 291 के परिणाम घोषित किए गए। इनमें भाजपा 161 और कांग्रेस 115 प्रधान बनाने में कामयाब हुई। प्रदेश में 152 महिला और 119 पुरुष प्रधान चुने गए हैं।
नागौर में जिला परिषद की 47 सीटों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी। लेकिन कांग्रेस ने यहां भाजपा के वोटों में सेंध लगाई और अपना प्रमुख बनाने में कामयाब रही। भाजपा के तीन सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की सुनीता को 26 वोट मिले।
इसी तरह अलवर में कांग्रेस की रेखा यादव जिला प्रमुख चुनी गई। यहां 49 में से भाजपा को 30, कांग्रेस को 18 एक निर्दलीय सदस्य चुना गया था। भाजपा की जीत तय थी, लेकिन भाजपा सदस्यों की क्रॉस वोटिंग के चलते रेखा 25 वोट लेकर प्रमुख बन गई।
(पेज2, 4 10 भी पढ़ें)
पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह हारीं
नवलगढ़में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने निर्दलीय रूप में चुनाव जीतकर भाजपा की सदस्यता ली और प्रधान के लिए नामांकन भरा, लेकिन वे एक वोट से हार गईं। उधर, पिलानी से विधायक सुंदरलाल के बेटे कैलाश मेघवाल चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान बन गए।
वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे। भाजपा ने उनके खिलाफ प्रधान का उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा।
प्रतापगढ़.परिवारवाद को लेकर विवादों में रह चुके जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा की बहू सारिका मीणा जिला प्रमुख चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस के दावेदार को नौ वोट से शिकस्त दी।
भाजपा पांच साल में 13 कदम आगे
पिछलेपंचायत चुनाव में भाजपा के आठ जिला प्रमुख चुने गए थे, लेकिन इस बार 21 चुने गए। उधर, कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख चुने गए। कांग्रेस को 12 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। पिछली बार बूंदी से निर्दलीय जिला प्रमुख चुने गए थे। यह सीट अबकी कांग्रेस के खाते में गई। पूरीसूची पेज 4
पायल परसरामपुरिया, भाजपा, सिरोही
सुनिता चौधरी, कांग्रेस, नागौर
अंजना मेघवाल, कांग्रेस, जैसलमेर
पूनाराम चौधरी, भाजपा, जोधपुर
प्रियंका मेघवाल, कांग्रेस, बाड़मेर
भीलवाड़ा की मांडल पंस. में 25 साल की आशा बैरवा निर्विरोध प्रधान बनी हैं। वे बीएड कर रही हैं और कॉलेज से लौटने के बाद मां के साथ सब्जी बेचती हैं। उधर, इसी जिले की हुरड़ा पंचायत समिति में 21 साल की घीसी प्रधान बनी हैं। वे बीए की छात्रा हैं।
झुंझुनूं में दोनों दल बराबर, निर्दलीय ने कांग्रेस को जिताया
झुंझुनूंमें सबसे दिलचस्प मुकाबला हुआ। जिला परिषद की 35 सीटों पर कांग्रेस भाजपा के 17-17 सदस्य चुने गए थे और एक सीट निर्दलीय ने जीती थी। निर्दलीय की मदद से कांग्रेस की सुमन ने यहां बाजी मारी।
जोधपुर में सामान्य सीट पर ओबीसी के चौधरी बने जिला प्रमुख
जोधपुरजिला प्रमुख की सीट इस बार सामान्य वर्ग के लिए खुली थी लेकिन ओबीसी वर्ग के पूनाराम चौधरी ने पद पर कब्जा किया। संघ की पृष्ठभूमि वाले चौधरी ने जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 14 से 6226 मतों से जीत दर्ज की। यह जिले में सबसे बड़ी जीत थी। वे शिक्षा से जुड़े रहे हैं।
लोकसभा में हारी पूर्व मंत्री की प|ी फिर प्रमुख बनीं
बांसवाड़ामें कांग्रेस की रेशम मालवीय जिला प्रमुख चुनी गई है। वे लगातार दूसरी बार इस पद पर चुनी गई है। कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक महेंद्र जीत सिंह मालवीय की प|ी रेशम बांसवाड़ा से लोकसभा का पिछला चुनाव हार गई थी।
भाजपा को 161, कांग्रेस को 115 की प्रधानी
प्रेमाराम चौधरी, भाजपा, पाली
वनेसिंह, भाजपा, जालोर