- Hindi News
- कोर्ट से एसी का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट से एसी का सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
अलवर| कोर्टसे एसी का सामान चोरी करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के गणपति विहार से आरोपी नितेश उर्फ कालू पुत्र बाबूलाल शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने एसीजेएम कोर्ट परिसर में लगे एसी से कंप्रेशर और गैस नली चोरी की बात स्वीकार कर ली। इस मामले में एसीजेएम कोर्ट संख्या तीन के कर्मचारी मोहम्मद खां ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।